टीकमगढ़। 19 जनवरी 2025 रविवार के दिन केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर गरीब जनों को गरम सॉल व कंबल बांटे। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने प्रेस को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला अस्पताल में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने अपने परिवार जनों का इलाज कराने आए गरीब जनों व मरीजों को इस ठंड से बचने के लिए अलग-अलग वार्डों में गरम शॉल एवं कंबल वितरण किए , उन्होंने अस्पताल में आए मरीजों से उनकी कुशलक्षेम पूछी व डॉक्टरों से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा शासन में हमारी पहली प्राथमिकता है प्रति व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचे, इसको लेकर आज मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात की, उनको ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए, उनके द्वारा प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम किया जाता रहा है। शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाकर अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का तथा उन्हें विकास की मुख्य धारा जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विवेक चतुर्वेदी, अनुराग वर्मा, मुन्ना लाल साहू, प्रफुल्ल द्विवेदी,स्वप्निल तिवारी, आदि उपस्थित रहे।

