टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा प्रतिभा सम्मान अंतर्गत एम.पी. पी. एस. सी.2022 की परीक्षा के परिणाम में जिले से चयनित प्रतिभागियो के सम्मान हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर चयनित प्रतिभागियों एवं उनके परिवारजन पुष्पगुच्छ, मोमेंटो, शाल श्रीफल, भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर बधाईया दी। दिनांक 20.01.2025 को आयोजित कार्यक्रम में एम.पी. पी. एस. सी.2022 की परीक्षा के परिणाम में टीकमगढ़ जिले से चयनित डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित कविता यादव पुत्री श्री करणसिंह यादव एसडीएम पद पर निवासी देवीनगर थाना बल्देवगढ़,अंशिका जैन पुत्री श्री बालचंद्र जैन डीएसपी पद पर रोरैया मोहल्ला टीकमगढ़,प्रतिभा तिवारी पुत्री श्री पी. एन. तिवारी ट्रेजरी अधिकारी पद पर निवासी ग्राम बनेरा थाना बलदेवगढ़, एवं उनके परिवारजन को उक्त कार्यक्रम में पुष्पगुच्छ, मोमेंटो, शाल, श्रीफल, भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर तथा उनके उज्जवल भबिष्य हेतु सुभकामनाये दीं।

