टीकमगढ़। 20 जनवरी 2025 सोमवार के दिन नगर भाजपा कार्यालय में भाजपा वरिष्ठ जनों द्वारा मीटिंग रखी गई, जिसमें नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत के आगमन की तैयारी, कार्यालय में पदभार ग्रहण व संविधान गौरव अभियान के 25 जनवरी को जिले से प्रत्येक मंडल में प्रवक्ता पहुंचेंगे ।भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने प्रेस को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत आज 21 जनवरी 2025 को ट्रेन द्वारा ललितपुर सुबह 09 बजे आएंगी, जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत फूल मालाओं ढोल नगाड़ों के साथ जगह-जगह किया जाएगा। जिसमें खिरिया नाका, नीमखेरा, कुंडेश्वर, ताल दरवाजा,पपौरा चौराहा, अवस्थी चौराहा, सुभाष बुक डिपो से जेठा चौराहा, कटरा बाजार से सिंधी धर्मशाला व अंत में नगर भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगी। कार्यालय में सभी को कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। वरिष्ठ जनों द्वारा मीटिंग में बताया गया कि संविधान गौरव अभियान में 25 जनवरी को प्रत्येक मंडल में जिले से मुख्य रूप से प्रवक्ता पहुंचेंगे, जिसमें नगर मंडल के लिए भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष कौशल किशोर भट्ट, सावरकर मंडल के लिए अमित नुना मुख्य रूप से पहुंचेंगे। इस बैठक के दौरान अभिषेक खरे रानू सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे

