टीकमगढ़ । जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा के मार्गदर्शन में राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार जिले के विकासखंडों से विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित दिव्यांग बच्चों का जिला स्तरीय सामर्थ प्रदर्शन का आयोजन डाइट परिसर कुंडेश्वर में आयोजित किया गया साथ ही उनके अभिभावकों का प्रशिक्षण भी संपन्न कराया गया जिसमें राज्य द्वारा प्राप्त मॉड्यूल का वितरण कराया गया जिसमें घर पर वह बच्चों का पालन कैसे करें व दिव्यांग बच्चों के लिए राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं के मॉड्यूल भी वितरित किए गए। आरएस शिक्षा एवं सेवा कल्याण समिति के सचिव आर के पचौरी ने दिव्यांग छात्र सूरदास को दो साल के लिए गोद लिया जिले से पधारे सभी दिव्यांग छात्रों ने चित्रकला संगीत जलेबी दौड़ नींबू दौड़ कुर्सी दौड़ सामान्य दौड़ रंगोली आदि कार्यक्रमों में भाग लिया सूरदास नेत्रहीन है एवं ढोलक वादन एवं गायन में बहुत निपुण है इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्राचार्य डाइट एसएस पटेरिया, डीपीसी पीआर त्रिपाठी, डाइट से डॉ. आरके जैन, राजेश गुप्ता, एपीसी शैलेष श्रीवास्तव, राम तिवारी, बीएसी मधुकर उपाध्याय, एमआरसी महेश वंशकार, कमलेश पाल, संगीता वंशकार,जनशिक्षक पुष्पेंद्र सिंह धर्मेंद्र झारखड़िया उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी एपीसी शैलेश श्रीवास्तव ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

