प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ जैसे-जैसे परीक्षा परिणाम घोषित होते जा रहे हैं वैसे वैसे शासकीय नर्मदमहाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है । निरंतर परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी होने को लेकर कॉलेज के छात्र छात्राएं विश्वविद्यालय के खिलाफ मुखर है और अपनी मांग को लेकर कॉलेज प्रबंधन के माध्यम से आवाज़ शिक्षा मंत्री तक पहुँचा रहे है । कॉलेज प्राचार्य के कार्यालय घेराव के बाद अब एनएसयूआई ने बीए प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं के परीक्षा परिणाम को लेकर ज्ञापन सौंपा है। जिसमें यह मांग की गई है कि छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण छात्र छात्राएं मानसिक तनाव में है कॉपी जांचने में लापरवाही बरती जा रही है। जिसके कारण अनुचित परीक्षा परिणाम देखने को मिल रहे है । उच्च शिक्षा मंत्री को इस मामले में संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय के संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर इस गलती को तत्काल सुधरवाना चाहिए। जिससे कि छात्र-छात्राओं को होने वाली दिक्कत को दूर किया जा सके और उनके मानसिक तनाव को भी राहत दी जा सके । छात्र छात्राओं को कहीं एटीकेटी तो कहीं फेल का परिणाम मिल रहा है । मध्यप्रदेश एनएसयूआई के सचिव रोहन जैन ने बताया कि समस्या का हल नही हुआ तो उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी कालेज प्रबंधन की होगी । ज्ञापन के दौरान छात्रनेता क्रेयांश ठाकुर ,पीयूष जैन ,आयुष चौहान, हर्ष मलैया , राम राठौर ,आयुष, नितिन , रितिक चौहान, यादव, राज मेहरा, अरुण,आदर्श, अनिरूद्ध, किर्षणकुमार, अंकित, पवन, विवेक, अंकित, सागर, विकास दायमा, मनोज कीर, दीपक, राहुल, सागर चोरे,रितिक कुमार आदि शामिल रहे ।

