प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग की माँ तुझे प्रणाम योजना में जिले के 22 युवकों एवं 14 बालिकाओं का चयन हुआ है। चयनित बालक संचालक खेल और युवा कल्याण मध्यप्रदेश टीटी नगर स्टेडियम भोपाल से 12 अक्टूबर को और चयनित बालिका 15 अक्टूबर को भारत की अंर्तराष्ट्रीय सीमा बाघा हुसैनीवाला अमृतसर पंजाब की अनुभव यात्रा के लिए रवाना होंगे। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी नर्मदापुरम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि जिले से जो बालक चयनित हुए है । उनमें विकासखंड सोहागपुर से अल्ताफ खान, रिषित यादव, अक्षत आचार्य, पिपरिया से विरेन्द्र मालवीय, शिवम पूर्विया, सिवनीमालवा से आदर्श गौर, कुलदीप ढोके, सत्यम गोस्वामी, केसला से निखिल चौधरी, नीरज मालवीय, आकाश धुर्वे, नर्मदापुरम से तरूण सोनी, प्रज्ञेश राय, ऋतिक मालवीय, बनखेड़ी से ललित राय, पवन एवं विकासखंड माखननगर से अभिषेक मालवीय एवं राहुल यादव शामिल है। इसी तरह से जो बालिका चयनित हुई है, उनमें विकासखंड सोहागपुर से डाली मिना, जागृति यादव, पिपरिया से निशा ठाकुर, भारती मेहरा, सिवनीमालवा से ज्योति भाटी, पूजा गौर, केसला से दुर्गा मालीवय, दीपा झराने, अंजली चौरे, नर्मदापुरम से ज्योति बड़कुल, अंजू चौरे, बनखेड़ी से निधि पचलानिया एवं विकासखंड माखननगर से भावना सोलंकी शामिल है।

