प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में 18 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है । जिला रोजगार अधिकारी ने तदाशय की जानकारी देते हुए बताया है कि रोजगार मेले में वेलस्पन कंपनी द्वारा चेकर-पेकर , क्वालिटी इंस्पेक्टर के 50 पद , रोबोनेट कंपनी द्वारा रोबोनेट इंजीनियर , साफ्टवेयर इंजीनियर के 20 पद , ट्राईडेंट कंपनी द्वारा मशीन आपरेटर , चेकर-पैकर के 50 पद , नवकिसान कंपनी द्वारा फील्ड आफीसर के 35 पद एवं ऐंजिल कंपनी द्वारा कालसेंटर के 20 पद पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक अपना रजिस्ट्रेशन 17 अक्टूबर तक गूगल लिंक https://forms.gle/Pq9t F5WBcK5m8bVv8 पर कर सकते हैं । इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक द्वारा अपने निकटतम जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

