प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम / आयुष्मान कार्ड बनाएं जाने के लिए अब प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड में प्रतिदान कैंप आयोजित किए जाएं। कैंप में हर पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बने यह सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री सिंह ने गुरुवार को कलेक्टोरेट कार्यालय में आयोजित समय सीमा की बैठक में सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओ को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने आयुष्मान योजना की जनपदवार और निकायवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओ यह सुनिश्चित करें कि आयुष्मान योजना में सभी पात्र व्यक्तियों के आवेदन लिए जाए। लगातार सघन मॉनिटरिंग कर आयुष्मान कार्ड बनाएं। प्रतिदिन दिन कितने कार्ड बनाएं गए हैं, इसकी डेली रिपोर्ट दें। उन्होंने सभी अधिकारियों को योजनाओं में स्वीकृति एवं अस्वीकृति की कार्यवाही बढ़ी सावधानी करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांतरण , बटवारा के निराकरण किए प्रकरणों को आरसीएमएस पर भी निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि वन अधिकारी पट्टे प्राप्त सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लाभ मिले यह सुनिश्चित करें। सभी एससी-एसटी परिवारों को राशन का लाभ दिलाया जाए। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में कोताही ना बरतें। कलेक्टर श्री सिंह ने समय-सीमा की बैठक में विभागवार सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। सख्त निर्देश दिए कि प्रकरणों के निराकरण में कोताही ना बरतें। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाए।बैठक में जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, अपर कलेक्टर मनोज सिंह ठाकुर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

