टीकमगढ़। दिनांक 23.01.2025 को विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के द्वारा ग्राम पंचायत पहाड़ीखुर्द में विधायक निधि से स्वीकृत
सीसीरोड़ निर्माण कार्य जिसकी लागत राशि 05 लाख रुपए है,का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा, कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष गौरव शर्मा,सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष एवं जसवंत नगर ग्राम पंचायत के सरपंच दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला सहित कांग्रेस के अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्राम वीडियो सहित संबंधित मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने जनपद टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत पहाड़ी खुर्द में विधायक निधि से 05 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क के लिए भूमि पूजन किया इस मौके पर पंचायत वसियों सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

