टीकमगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति उमिता राहुल सिंह की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सिंह ने सभी स्थाई समितियों की बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदनों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही बैठक एजेंडा अनुसार शिक्षा विभाग, मध्याह्न भोजन, विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्रधानमंत्री आवास, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग की समीक्षा की गई तथा आवष्यक निर्देष दिये गये। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम रतन भक्ति तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नवीत कुमार धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति सुषमा सिंह, श्रीमती अंजना मनोज जैन,अनिल सिंह लोधी, प्रियंका राय,श्रीमति मोहिनी तिवारी, मनोहर अहिरवार, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, जनपद अध्यक्ष जतारा श्रीमति रेखा यादव सहित अन्य सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

