टीकमगढ़। मानवीय संवेदना समिति के सचिव मनीरा कठैल ने बताया कि कुमरयाना की रहने वाली कु.क्रांति कुशवाहा जिसके ऊपर से पिता का साया उठ गया है, माता असहाय है, आर्थिक रूप से कमजोर है 25 जनवरी 2025 शनिवार के दिन समिति ने उस बिटिया की आंखों में खुशियां देखने का मन बनाया उसी को मूर्तरूप देने के लिए समिति ने गांव के बच्चों के साथ समाज सेवी स्वतंत्र कुमार जैन का जन्मदिन अति उत्साह के साथ मनाया इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में समाजसेवी मनीराम कठैल, देवेंद्र योगी, बीडी यादव, इरफान अहमद, विष्णु कांत खरे, सतीश सूत्रकार, रामचरण अहिरवार ओमप्रकाश रावत आदि उपस्थित रहे।

