टीकमगढ़ । विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कांटी में 25 जनवरी 2025 शनिवार के दिन श्रीमति सुषमा यादवेंद्र सिंह के द्वारा जिला पंचायत सदस्य निधि 15 वें वित्त से स्वीकृत बाउंड्री वॉल का लोकार्पण किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यादवेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुषमा सिंह,अब्दुल गफ्फार पप्पू मालिक अध्यक्ष नगर पालिका परिषद टीकमगढ़, सूर्य प्रकाश मिश्रा पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत टीकमगढ़, सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थिति रहे। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत कांटी में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के द्वारा स्वीकृत बाउंड्री वाल का लोकार्पण किया गया इस मौके पर पंचायत वासियो सहित अन्य जनपति निधि मौजूद रहे।

