प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (भोपाल) म.प्र. राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कम्पनी लि. भोपाल (म.प्र.रा.प.प्र क.लि.) द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वार्ड क्र 18. देवगांव पिपरिया जिला नर्मदापुरम म.प्र. स्थित भूमि परिसम्पत्ति कुल क्षेत्रफल 2140 वर्ग मीटर है, के बिक्री का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में म.प्र. राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कम्पनी लि. भोपाल (म.प्र.रा.प.प्र. क.लि.) द्वारा दिनांक 03/10/2022 को सम्पत्ति के विक्रय हेतु निविदा जारी की गई है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 07/11/2022 निर्धारित है। शासन द्वारा इस सम्पत्ति का रिजर्व मूल्य रु. 2.14 करोड़ करोड़ निर्धारित किया गया है। परिसम्पत्ति के निर्वर्तन के संबंध में प्री-बिड बैठक दिनांक 14/10/2022 को परिसम्पत्ति स्थल पर दोपहर 12.00 बजे से अपराह्न 02.00 बजे तक आयोजित की गई है। इस सम्पत्ति की नीलामी निविदा / ई-ऑक्शन के माध्यम से दिनांक 09/11/2022 को की जानी है। निविदा हेतु आवेदन एम.पी. ई टेण्डर www.mptenders.gov.in पर जाकर Madhya Pradesh State Asset Management Company Ltd. के अंतर्गत किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए सुश्री प्रियंका कुमारी, कपंनी सचिव, म.प्र. राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कंपनी लि. (मोबाईल नं. 9711774583) से भी सम्पर्क किया जा सकता है।

