टीकमगढ़। कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा ने आज 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रातः 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया तथा पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पीएस चैहान, संयुक्त कलेक्टर श्री लोकेन्द्र सिंह सरल, डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर सहित कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभागों के अधिकारी एवं शासकीय सेवक उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा ने 76वें गणतंत्र दिवस पर सर्वप्रथम कलेक्टर आवास कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया तथा पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पीएस चैहान, संयुक्त कलेक्टर श्री लोकेन्द्र सिंह सरल, एसडीएम टीकमगढ़ श्री संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर सहित संबंधित अधिकारी एवं शासकीय सेवक उपस्थित रहे।

