टीकमगढ़ । फरियादिया सोना कुम्हार पति चिंतामन कुमार उम्र 26 साल निवासी किले के पीछे टीकमगढ ने दिनांक 25.01.2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मिट्टी के बर्तन तोड देने संबंधी रिपोर्ट थाना पर दर्ज करवायी थी पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह मंडलोई, अति. पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या एवं एसडीओपी राहुल कटरे के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी.पंकज शर्मा द्वारा तत्परता दिखाते हुऐ अज्ञात आरोपी की पतारासी की गई जो पडोस में मिटटी के बर्तन बेचने वाली महिला अख्तरी खांन निवासी टीकमगढ द्वारा व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते मिटटी के बर्तनों की तोडफोड करना स्वीकार किया एवं पीडिता को नुकसान की भरपाई की गई।उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी.पंकज शर्मा, मप्रआर 485 अफरोज, आर. रतिराम, आर. चा. 469 अवधेश दांगी, एनआरएस सेवक आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उल्लेखनीय है कि छोटे-मोटे दुकानदार फुटपाथ पर बैठकर अपनी रोजी-रोटी का काम करते हैं और अपना भरण पोषण करते हैं इसी प्रकार एक मटका बेचने वाली महिला के मटकों को नुकसान पहुंचाया गया था जिसकी शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले मे कार्यवाही की है जहां तत्परता से कोतवाली पुलिस ने पीडि़ता को उसका नुकसान दिलाया है पुलिस की इस कार्यवाही को लोगों ने खूब सराहा है।