टीकमगढ। जिले ने मोबाईल एकेडमी व किलकारी कार्यक्रम में मध्यप्रदेश में पांचवा व सागर संभाग ने पूरा करने में देश मे पहला स्थान प्राप्त किया है गौरतलब है कि मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत आशा व आशा पर्यवेक्षको को मोबाईल एकेडमी कोर्स कराया जाता यह पूरा कोर्स 240 मिनिट का है जिसमें 44 पाठ है 11 भाग है एवं 44 सवाल है मोबाईल के माध्यम से आशाओं को पहले महिला के गर्भकाल से बच्चो के टीकाकरण तक की जानकारी दी जाती है। पाठ पूरा होने पर सवाल पूछें जाते यह कोर्स जिले की 1408 आशाओ ने सफलता पूर्वक पूरा किया है इस कोर्स को करने के बाद आशाओ को मातृ-स्वास्थ्य कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिससे वह अब गभवती माताओं की देखभाल और अच्छे से कर सकेगी इसके साथ-साथ गर्भ अवस्था में खतरे के लंक्षणो की पहचान कर उनका समय रहते इलाज व प्रबंधन करा सकेगी कोर्स करने से बच्चों के टीकाकरण मे भी वृद्वि होगी मोबाइल एकेडमी कोर्स करने मे डीसीएम व बीसीएम का विशेश सहयोग रहा है। इस कार्य को प्रदर्शित करने आशाओं ने 26 जनवरी 2025 को परेड के माध्यम से प्रदर्शित किया जिसे जिले के अधिकारी व कर्मचारियों सहित आमजन ने खूब सराहा। प्रेस को यह तमाम जानकारी डीसीएम प्रबल त्रिपाठी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

