टीकमगढ़। नगर के पुरानी टिहरी मोहल्ले से लगे सागर- टीकमगढ़ मार्ग पर वार्ड क्रमांक 02 मजरा में स्थित इमला वाले बब्बा के मंदिर प्रांगण में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय कार्यक्रम चल रहा था जिसका मंगलवार 28 जनवरी 2025 को समापन हो गया। समापन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन कराया गया जिसमें भारी संख्या में मोहल्ला वासियों,क्षेत्र वासियों ने पहुंचकर प्रसादि ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि यह तीन दिवसीय धर्म महोत्सव मंजरा पर स्थित इमला वाले बब्बा मंदिर प्रांगण में आयोजित हो रहा था जहां शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम धर्म महोत्सव किया जा रहा था इसके समापन अवसर पर भव्य कन्या भंडारा सहित भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र वासियों,धर्म प्रेमियों ,भक्त जनों ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन कर धर्म लाभ अर्जित किया आयोजन समिति के महेश कुशवाहा ने बताया कि यह तीन दिवसीय धर्म महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हो रहा था जिसका समापन भंडारे के साथ किया गया है। उल्लेखनीय कि इस तीन दिवसीय धर्म महोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में प्रमोद दुबे,सीमा दुबे, सोनू दुबे सहित समस्त मजरा वासी एवं क्षेत्रवासी धर्म प्रेमी भक्तजन सम्मिलित रहे।