प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ आज करवा चौथ है। भारतीय नारी के लिए यह त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस दिन वह निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। शाम को जब चांद निकलता है तो छन्नी में चांद देख कर एवं चांद को जल का अर्घ देकर अपना व्रत तोड़ती हैं। कसेरा बाजार निवासी सुषमा गुप्ता ने भी आज छन्नी से चांद को देखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की।

