टीकमगढ़। दिनांक 28.01.2025 को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा टीकमगढ़ जिले के न्यायलय में लंबित चिन्हित प्रकारणों की समीक्षा हेतु थाना प्रभारियों,चिन्हित प्रकारणों हेतु नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियो, सम्बंधित कोर्ट मोहर्रीर की मीटिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़,जतारा,डीपीओ आलोक श्रीवास्तव, एडीपीओ प्रमोद राय,एडीपीओ संदीप, एडीपीओ श्रीमती नर्मदांजली दुबे की उपस्थिति में ली गई। उक्त मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा न्यायालय में लंबित चिन्हित प्रकरणों की जानकारी लेकर चिन्हित प्रकरणों में नियुक्त नोडल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रकरणों में समय से साक्ष्य कराने,साक्षियों को साक्ष्य से पहले ब्रीफ करने हेतु निर्देशित किया गया।

