टीकमगढ़। नवागत कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने पदभार ग्रहण करने के पष्चात संयुक्त कार्यालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री पीएस चैहान, संयुक्त कलेक्टर श्री लोकेन्द्र सिंह सरल, एसडीएम टीकमगढ़ श्री संजय कुमार दुबे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान नवागत कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने संयुक्त कार्यालय परिसर में स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया एवं जानकारी ली। उन्होंने कलेक्टर न्यायालय, अपर कलेक्टर न्यायालय, नजूल न्यायालय, जनसंपर्क कार्यालय, जिला कोषालय, आदिम जाति कल्याण, लोकसेवा प्रबंधक, खाद्य आपूर्ति, रिकार्ड रूम, जनसुनवाई कक्ष, जिला षिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न कार्यालयों में पहुंचकर विभागीय कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा आवष्यक निर्देष दिये।

