टीकमगढ़। नवागत कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय पदभार ग्रहण करने के पूर्व कुण्डेष्वर मंदिर पर दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंदिर पहुंचकर श्री श्रोत्रिय ने कुण्डेष्वर भगवान की विधिवत पूजा अर्चना की तथा जिले की सुख-समृद्धि एवं प्रगति की कामना की। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर एसडीएम टीकमगढ़ श्री संजय कुमार दुबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

