टीकमगढ़। नवागत कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय द्वारा आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गया। निवर्तमान कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर नवागत कलेक्टर श्री श्रोत्रिय का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री पीएस चैहान, संयुक्त कलेक्टर श्री लोकेन्द्र सिंह सरल, एसडीएम टीकमगढ़ श्री संजय कुमार दुबे सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर कलेक्टर श्री श्रोत्रिय का स्वागत किया गया। मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी किये गये आदेश के तहत वर्ष 2012 बैच के आईएएस ऑफिसर श्री विवेक श्रोत्रिय को टीकमगढ़ कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश के अनुक्रम में नवागत कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय टीकमगढ़ पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री विवेक श्रोत्रिय इसके पूर्व संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेष भोपाल तथा पदेन अपर सचिव मध्यप्रदेष शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

