टीकमगढ़। बिगत दिवस समाज सेवी पूर्व टीआई खलील मोहम्मद खान के प्रयास से सिकंदर जिन्हें आंखों से दिखाई नहीं देता जो जन्म से अंधे हैं जिन्हैं इलेक्ट्रॉनिक स्टिक का सहारा मिला है | सिकंदर जब भी घर से निकलते हैं पिता के साथ उनके कंधे पर हांथ रख कर सहारे ही रास्तों पर चल पाते हैं पूर्व टीआई खलील मोहम्मद खान ने इसी तरह उनको जाते हुए देखा तब उनसे बात कर सिकंदर को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र लेकर गए वहां प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक खरे को सिकंदर की परेशानी से अवगत कराया जिन्होंने देखकर अपने प्रशिक्षक डीएस पटेल को निर्देश दिए उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक स्टिक,छडी़ जिसके सामने गड्ढा पत्थर दीवाल कोई इंसान या जानवर आदि के आसपास होने पर ऑटोमेटिक छड़ी में कंपन पैदा होता है जिससे सतर्क होकर रास्ते की बाधाओं से बचकर दृष्टिहीन व्यक्ति चलकर जा सकता है जिसका प्रशिक्षण सिकंदर को दिया छड़ी का उपयोग कैसे करना है फोल्ड करना चार्ज करना छड़ी को सुरक्षित रखने के उपाय इत्यादि कई बार समझा कर सिकंदर को चलाकर सिखाया फिर उनको इलेक्ट्रॉनिक स्टिक सुपुर्द की इसी दौरान वहां पहुंचे उपसंचालक सौरभ तिवारी ने अभिषेक खरे व डी एस पटेल के कार्य की प्रशंसा की सिकंदर काफी खुश नजर आए जहां खलील खान पूर्व टीआई की लोगों ने इस तरह के समाज सेवा करने की काफी सराहना की |

