टीकमगढ़। जिला कलेक्टर विवेक श्रोतिय तथा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा साइबर अपराधों से बचाव हेतु प्रदेश स्तरीय जागरूकता अभियान सेफ क्लिक का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली तथा रथ को रवाना किया। साइबर जागरूकता रैली एवं साइबर जागरूकता रथ टीकमगढ़ नगर के मुख्य स्थानों से होती हुई वापिस पुलिस लाइन में समाप्त हुई। रैली में पुलिस अधिकारियो, छात्रों, खिलाड़ियों द्वारा लोगों को साइबर जागरूकता स्लोगन की तख्तीयो, बैनर पोस्टर, के माध्यम से, पम्पलेट वितरित कर लोगों लोगों को साइबर अपराधों से जागरूक होने का सन्देश दिया साइबर रथ साइबर जागरूकता ऑडियो क्लिप के माध्यम से लोगों जागरूक किया गया। रथ को टीकमगढ़ जिले के विभिन्न थानो में जागरूकता हेतु रवाना किया गया। ज्ञातव्य है कि पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में एक से 11 फरवरी 2025 तक साइबर अपराध की जागरूकता हेतु व्यापक स्तर पर विशेष अभियान ’सेफ क्लिक’ चलाने हेतु निर्देशित किया गया हैं। अभियान अंतर्गत कार्ययोजना बनाकर जिलों में रैली, कार्यशालाये, स्लोगन, चित्रकला, निबंध, प्रतियोगिताये, नुक्कड़ नाटक, हाट, बाज़ारो माल, साइबर जागरूकता पम्पलेट वितरण ,अधिकारयो,साइबर एक्सपर्ट, की बाईट, साइबर जागरूकता, एनीमेशन, विडिओ का प्रचार प्रसार आदि के द्वारा साइबर साइबर अपराध क्या हैं तथा इनसे कैसे बचा जा सकता की जानकारी देना हैं यह जानकारी होने पर ही साइबर अपराधों से बचा जा सकता हैं। इसी तारतम्य में पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित कर ’पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई’ द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम की उपस्थित में साइबर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के तरीके बताए। साथ ही कलेक्टर श्री श्रोत्रिय द्वारा साइबर अपराधों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे, रक्षित निरीक्षक श्री विशाल मालवीय,रक्षित निरीक्षक श्री कैलाश पटेल, थाना प्रभारी कोत निरी,पंकज शर्मा, पुलिस अधिकारी,कर्मचारी खेल बिभाग के कर्मचारी, एंजिओ ग्रामीण स्वाबलंबन समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी, छात्र सहित 450 लोग शामिल हुये।

