प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम / मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शुक्रवार को ब्लॉक केसला के ग्राम सनखेड़ा में आयोजित शिविर में विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया। विधायक श्री सिंह ने शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन की प्रमुख 37 योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को प्रदान करने के लिए 31 अक्टूबर 2022 तक मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में घर-घर पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार निरंतर प्रदेश की जनता के उत्थान एवं कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। जनसेवा शिविर में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र व्यक्तियों को 1 नवंबर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर समारोह पूर्वक हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे इस उद्देश्य से 31 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान चलाया जा रहा है। सभी इस महत्वपूर्ण अभियान का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का व्यवस्थित परीक्षण कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से आयुष्मान योजना, बीवन वाचन, सहित अन्य योजना के लाभ के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए अब ग्राम पंचायत में प्रतिदिन शिविर आयोजित किए जाएंगे।
हितग्रहियों को हितलाभ वितरण शिविर में प्रतीकात्मक रूप से उज्जवला योजना के तहत ग्राम संखेडा की आशाबाई प्रजापति, फूलवती कहार , कविताबाई ,सीमा चौरे, वर्षा पटेल, गायत्री बाई , शोभा प्रजापति एवं शांता बाई उईके को गैस सिलेंडर का वितरण किया गया। इसी प्रकार संबल 2.0 के तहत ग्राम संखेडा की ही गायत्री चोरे, अभिषेक चौरे, दीपक चौरे, शशि चौरे एवं लालसा प्रसाद को संबल कार्ड का विवरण किया गया। आयुष्मान योजना के तहत रामबाई तेजराम, बिनीता तिवारी, ममता धुर्वे , अशोक कुमार एवं अनिकेत को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। शिविर में दिव्यांग हिमांशु मालवीय को व्हीलचेयर प्रदान की गई। इसी प्रकार अन्य योजनाओं में भी हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया। इस अवसर पर शिविर में जनपद अध्यक्ष केसला गंगाराम कलमे, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि,एसडीएम इटारसी मदन रघुवंशी, तहसीलदार राजीव कहार , जनपद सीईओ वंदना कैथल सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722