प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ आज सहारा इंडिया के अभिकर्ता गण एवं जमाकर्ताओ ने इकट्ठे होकर कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन दिया। जिसमें लिखा कि सहारा इंडिया के द्वारा संचालित विभिन्न कोऑपरेटिव सोसायटी सहारा क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी सहारा ए मल्टीपरपज को ऑपरेटिव सोसायटी ए सहारा क्यू शॉप एवं सहारा पूनिवर्सल कोऑपरेटिव सोसायटी आदि पूरे जिले में सहारा इंडिया के सेक्टर ऑफिस इटारसी जिला नर्मदापुरम के द्वारा इटारसी, सिवनी मालवा, नर्मदापुरम एवं पिपरिया में अलग अलग नगरों में संचालित है। जो कि कंपनी द्वारा निर्धारित समय से संचालित नहीं हो पा रही हैं, जिसके कारण जमा कर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ता है। इन्हें संस्था के समय अनुसार सुबह 10:30 से 5.00 बजे तक खोलने के लिए निर्देशित किया जाए। जिससे आने वाले जमा कर्ताओं को अपनी समस्याओं का निराकरण करने में आसानी हो सकेगी एवं इनके द्वारा लगभग 12000 जमा कर्ताओं का लगभग ढाई सौ करोड़ की धनराशि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जमा कराई गई थी, लेकिन उनकी समय अवधि पूर्ण होने के उपरांत भी इन कोऑपरेटिव सोसायटीओ द्वारा चार पांच वर्षों से जमाकर्ताओं एवं कार्य को उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण जमा कर्ताओं एवम कार्यकर्ताओं को मानसिक एवं शारीरिक तनाव झेलना पड़ रहा है तथा कार्यकर्ता भी बेरोजगार होने के कारण मानसिक पीड़ा से तनावग्रस्त जीवन यापन कर रहा है। अतः हम सभी की पीड़ाओं को ध्यान में रखते हुये तत्काल प्रभाव से कठोर कार्यवाही करने की कृपा करे और हम सभी जमाकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं को उनका पूर्ण जमा धन ब्याज सहित भुगतान कराने की कृपा करे एवम इस समस्या से शीघ्र निराकरण ना होने पर हमें मजबूर होकर धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल जैसे कार्यों की ओर अग्रसर होना पड़ेगा, जिसके लिए प्रशासन पूर्ण रूप से उत्तरदाई होगा।

