टीकमगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 8 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियांवयन हेतु श्रीमती प्रवीणा व्यास, प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय मे बैंक प्रबंधक के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ द्वारा बैंक प्रबंधकों से बैंक के प्रीलिटीगेशन प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली एवं साथ उक्त संबंध में कार्यवाही हेतु चर्चा की गई। उपस्थित बैंक प्रबंधक ने अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण करने के संबंध मे आवष्यक कार्यवाही करने हेतु आष्वासन दिया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी, नेशनल लोक अदालत श्री वरूण पुनासे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, मुख्य लीग बैंक आफीसर श्री कैलाश नारायण आर्य, सहित अन्य बैंक के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

