टीकमगढ़ । पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में दिनांक 01.02.2025 से 11.02.2025 तक साइबर अपराधों से सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु व्यापक स्तर पर विशेष अभियान *सेफ क्लिक* चलाने हेतु निर्देशित किया गया हैं। साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु आज से 11 दिवसीय संचालित सेफ क्लिक अभियान में कार्ययोजना अनुसार दिनांक 10,02.2025 को पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम,एस.डी.ओ.पी राहुल कटरे द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में साइबर क्विज,साइबर स्लोगन,साइबर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें शहर के पुष्पा हिंदी,इंग्लिश मीडियम स्कूल,एंजिल अवार्ड स्कूल,गुरु हरिकिशन स्कूल,शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय के 65 विद्यार्थी ने भाग लिया । प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराध के संबंध में जानकारी दी जिसमें साइबर क्राइम में दिन प्रतिदिन क्या बदलाव आ रहे हैं के संबंध में विस्तार से समझाया एवं सोशल मीडिया पर पर अनजान वीडियो कॉल,लिंक को एक्सेस न करने की अपील करते हुए आवश्यक सुरक्षा टिप्स दिए एवं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय विशेष सावधानी रखने हेतु आगाह किया गया साथ ही अनजान नंबर से आए संदेश पर जांच करने के पश्चात ही विश्वास करें ।जब भी कोई साइबर अपराध होता है तो तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर रिपोर्ट दर्ज कराए । उक्त कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु पंपलेट वितरित कर आवश्यक समझाइस दी गई । कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानियों हेतु साइबर शपथ भी दिलाई गई । पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु सेफ क्लिक अभियान अंतर्गत जिला स्तर पर कार्ययोजना अनुसार दैनिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।