टीकमगढ़। जल सहेली फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर संजय सिंह ने बुधवार 12 फरवरी 2025 को दोपहर करीब 01 वजे नगर के कलेक्टरेट रोड पर स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता की जहां उन्होंने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों को जल सहेलियों की कार्यप्रणाली और जल सहेली फाउंडेशन के बारे में अवगत कराया इस मौके पर फाउंडेशन के अन्य सहयोगी एवं पत्रकार गण मौजूद रहे। डॉ संजय सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा लक्ष्य चंदेल कालीन तालाबों को ठीक करने एवं उनकी दशा सुधारने व जल भंडारण को लेकर है जहां में लगातार इस पर काम कर रहा हूं और टीकमगढ़ जिले में भी फाउंडेशन द्वारा करीब चार तालाबों में कार्य कर सुधार कराया गया है और उनकी जल भराव की स्थिति को ठीक किया गया है डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि मोहनगढ़ के कोडि़या,बनगांय ग्रामों सहित सहित अन्य ग्राम के तालाबों में फाउंडेशन द्वारा काम किया गया जिनमें जल भराव की स्थिति बेहतर बनाई गई और उन तालाबों में आने वाले पानी के अवरोध हुए रास्तों को ठीक किया गया है जिससे अब उन तालाबों में पानी का भराव हो रहा है और उनका रखरखाव भी ठीक है। इसी तरह आगे भी टीकमगढ़ जिले में तालाबों को लेकर काम करने को लेकर जल सहेलियों की यात्रा निकाली जा रही है जहां जल सहेलियां भी इस क्षेत्र में पूरी कर्मठता के साथ काम कर रहीं हैं डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड अंचल बल्कि पूरा भारत तालाबों से भरा हुआ है जहां उन तालाबों की दिशा और दशा सुधारने को लेकर ठोस कदम उठाने की नितांत आवश्यकता है जिससे कि तालाबों की स्थितियां ठीक हो सके मेरे द्वारा एवं फाउंडेशन के उद्देश्य के अनुसार मेरा यह कार्य निरंतर जारी है जहां जिलों का भ्रमण कर उनके चंदेल कालीन तालाबों सहित अन्य तालाबों को ठीक करने और उनके जल भराव की स्थिति को दुरुस्त बनाने आदि को लेकर काम किया जा रहा है और उसी के चलते टीकमगढ़ जिले का भ्रमण किया जा रहा है और जल सहेलियों की यात्रा भी निकली जा रही है डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि टीकमगढ़ में तालाब विश्वविद्यालय बने यह मेरी प्राथमिकता रहेगी और इसको लेकर में प्रयास भी कर रहा हूं जिससे कि आने वाले भविष्य में तालाबों की स्थितियां ठीक हो सके और जल संकट से निपटने के लिए तालाबों में पानी की मात्रा जल भराव की स्थितियां पर्याप्त हों अपने लक्ष्य और उद्देश्य एवं कार्य प्रणाली को लेकर डॉक्टर संजय सिंह ने पत्रकारों को अवगत कराया और प्रेस वार्ता की। इस अवसर पर जल सहेली यात्रा के मीडिया संयोजक एवं सिने अभिनेता प्रख्यात रंगकर्मी आरिफ सहडोली भी संजय सिंह के साथ मौजूद रहे।