टीकमगढ़। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा सामुदायिक सुरक्षा हेतु सृजन अभियान का संचालन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ,एसडीओपी टीकमगढ़,जतारा के मार्गदर्शन में समस्त थाना,चौकी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में दिनांक 11.02.2025 को विभिन्न थाना अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों में आमजन,महिलाओं,युवाओं,विद्यार्थियों को सृजन अभियान की जानकारी दी गई एवं उन्हें साइबर अपराध से सुरक्षा,नशामुक्ति,महिला सुरक्षा,यातायात नियमों की जानकारी ,घरेलू हिंसा,बाल विवाह,गुड टच बैड टच से अवगत कराया गया ,साथ ही महिला सुरक्षा हेतु जारी हेल्प लाइन नंबर 1030,1930,100 की महत्वत्ता भी बताई गई । पुलिस द्वारा सृजन अभियान अंतर्गत निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

