टीकमगढ़ । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,श्रीमती प्रवीणा व्यास के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 13.02.2025 को जिला जेल के निरीक्षण के साथ-साथ विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त निरीक्षण,कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश,अघ्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जेल मैनुअल के अनुसार जेल में बंदियों को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर जेल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरिको का निरीक्षण कर, साफ-सफाई, बंदियों के बिस्तर और शौचालयों की साफ-सफाई की जांच की इसके साथ ही पाकशाला का निरीक्षण किया गया, जिसमें उन्होंने पाकशााला की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता व प्रतिदिन दी जाने वाली भोजन की मात्रा संबंधी सारणी की जांच की। जेल अस्पताल के निरीक्षण में अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों की जांच की, जेल के शौचालयों की साफ-सफाई बेहतरीन ढंग से करायी जाने की निर्देश दिए और कहा गया कि जिससे बंदियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। निरीक्षण के दौरान बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना गया और बंदियों को विधि अनुसार सलाह प्रदान की गयी। उक्त कार्यक्रम में श्री बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी= प्लीवारगेंनिग, निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सेवा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रतीक जैन, अधीक्षक, सहित जेल स्टाॅफ प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।

