टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने दिव्यांग आवेदक गोपीलाल राय की समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुये निराकरण किया। श्री गोपीलाल राय ने समस्या का तत्काल निराकरण होने पर कलेक्टर श्री श्रोत्रिय को धन्यवाद दिया। ज्ञातव्य है कि दिव्यांग श्री गोपीलाल राय का सुगर बढ़ जाने के कारण पैर कट गया था, जिससे श्री गोपीलाल का कहींे आने-जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर ट्राईसाईकिल हेतु आवेदन दिया, जिसे कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने तत्काल संज्ञान में लेते हुये सामाजिक न्याय एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित एडिप योजना अंतर्गत श्री गोपीलाल को ट्राईसाईकिल उपलब्ध करवाई। श्री गोपीलाल ने बताया कि सुगर बढ़ जाने के कारण मेरा बांया पैर काटना पड़ा, जिससे मुझे चलने-फिरने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि एडिप योजना अंतर्गत ट्राईसाईकिल के लिये कलेक्टर महोदय को आवेदन दिया। उन्होंने तत्काल ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराई। इसके लिये मैं शासन तथा कलेक्टर श्री श्रोत्रिय को धन्यवाद देता हूं।

