टीकमगढ़। मंगलवार दिनांक 12.02.2025 को नए बस स्टैंड पर पुलिस पेंशनर संघ के द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष एमपी सिंह परिहार के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष पुलिस पेंशनर खलील खान की अध्यक्षता में नशा मुक्ति शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप पुलिस अधीक्षक दिलीप पांडे विशेष अतिथि बस यूनियन सचिव राम नरेश गोस्वामी पूर्व उपाध्यक्ष बशीर खान, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष सुरेश कुमार दोंदेरिया संयुक्त मोर्चा, संयोजक उमाशंकर चतुर्वेदी ,कानूनी सलाहकार बाल किशन तिवारी व वृद्ध संरक्षक रामचरण समारी मंच आसीन थे कार्यकारी अध्यक्ष एन डी सोनी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया | विशेष सहयोग टीपीएस स्कूल के शिक्षक शादाब खान व एजाज खान का रहा जिनका स्वागत स्वयं मुख्य अतिथि द्वारा किया गया इस कार्यक्रम को भव्यता देने में बस यूनियन के अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह सोलंकी व उनके पदाधिकारियों का योगदान रहा कार्यक्रम में नशा करने से परिवार किस तरह नष्ट होता है उप पुलिस अधीक्षक पाण्डे ने बताया सुरेश दोंदेरिया नशा के उत्पादको में घातक चीजों का किस तरह मिश्रण होता है और श्री खलील खान ने नशा करने वालों के बच्चे अपने पिता की गंदी आदतों को किस तरह ऑब्जर्व करते हैं उनके भविष्य के साथ नशा करने वाले किस तरह खिलवाड़ करते हैं अपना और परिवार का जीवन धीरे-धीरे किस तरह बड़ी परेशानी मैं फंसा देते है पर प्रकाश डाला | कार्यक्रम में वस यूनियन कार्यकर्ता राजेंद्र यादव मोजूद चालकों परिचालकों का व पूर्व वस कर्मचारी वृद्ध हीरालाल साहू का भी इस्तकबाल किया गया श्री खान द्वारा उनसे अपेक्षा की कार्यक्रम से मिली जानकारियां साथियों को जाकर जरूर बताएंगे कार्यक्रम में विशेष रूप से उपाध्यक्ष गोविंद अहिरवार गजराज सिंह रामकिशन यादव भागीरथ विश्वकर्मा मोहनलाल कुशवाहा इलियास खान संतोष सिंह बुंदेला राकेश उपाध्याय राम सहांय विश्वकर्मा उपस्थित रहे कार्यक्रम में मौजूद सभी पुलिस पेंशनर्स ने अपने कप्तान पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में उप पुलिस अधीक्षक दिलीप पांडे को भेज कर कार्यक्रम को सफल बनाया | अंत में मुख्य अतिथि सहित विशेष अतिथि व सभी पेंशनरों ने मिलकर बस स्टैंड पर नशा मुक्ति व नशा के दुष्परिणामों से संबंधित नारे लगाते हुए एक जुलूस भी निकाला जिससे वहां मौजूद भीड़ को मैकेनिक्स दुकानदारों आने जाने वाली सवारियों को भी जानकारी मिली

