प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी अनुक्रम में गत रात्रि 2 बजे राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा माखननगर के ग्राम आंचलखेड़ा में प्रभावी कार्रवाई कर पांच डंपर वाहन जप्त किए गए। जिन्हे थाना माखननगर अंतर्गत अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। जप्त वाहनों पर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध ,खनन परिवहन एवं भंडारण नियम) 2022 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्रीमती मोहिनी शर्मा, जिला खनिज अधिकारी शशांक शुक्ला , तहसीलदार माखननगर दिलीप चौरसिया, खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान एवं राजेश खनिज एवं स्थानीय पुलिस का अमला उपस्थित रहा। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि कार्यवाही में 5 डंपर वाहन जप्त किए गए, जिनमें चालक नर्मदाप्रसाद रघुवंशी नि० – हरदा, मालिक-सुभमसिंह राजपूत नि- हरदा का डंपर क्रमांक MP47H0365 , चालक मुफीद खान निः- टिमरनी, मालिक शैलेन्द्र परमार को डम्पर MP4742159, चालक दिनेश नायक, मालिक – आकाश आहुजा नि हरदा को डम्पर क्रमांक MP 28H4899 , चालक डिलीप बैरागी नि.-हरदा, मालिक-करनजीत सलूजा निवासी हरदा को डम्पर क्रमांक RJ 09GD4267, 5 चालक जिनेन्द्र बल्द करणसिंह नि0-खण्डवा, मालिक, करनजीत सलूजा हरदा को डम्पर क्रमांक MP 4744267 से रेत खनीज का अवैध का परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया हैं। उक्त वाहनो में रेत आँचलखेड़ा स्थित तवा नदी से अवैध उत्खनन कर चोरी की रेत सीलू कीर निं. मनवाड़ा, राघवेन्द्र, राजा कीर, गनपत कीर, कल्लू कीर द्वारा भराई गई थी।

