टीकमगढ़ । जनपद टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत जसवंत नगर के श्री श्री 1008 पगारा धाम पर 21 फरवरी 2025 को सामूहिक कन्या विवाह आयोजित होंगे जहां इस कार्यक्रम को लेकर 14 फरवरी 2025 शुक्रवार के दिन बैजनाथ धाम मवई से कलश यात्रा प्रारंभ होकर पगारा धाम पर पहुंची और जहां इस कलश यात्रा का समापन भी किया गया ग्राम पंचायत जसवंत नगर के सरपंच दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला ने प्रेस को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का भी यहां शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ है जहां शास्त्री श्री अलबेला सरकार ओरछा धाम अपने मुखारविंद से भक्तों को,धर्म प्रेमी क्षेत्र वासियों को 20 फरवरी 2025 तक श्रीमद् भागवत कथा सुनाएंगे और 21 तारीख को सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया जाएगा। महारानी कुंवर गनेशी बाई ट़स्ट समिति ओरछा के सचिव साहब सिंह और ट्रस्ट द्वारा अभी तक 1017 बहनों की शादियां कराई गई हैं और अब यह कार्यक्रम पगारा धाम पर किया जाएगा जहां सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन होगा जो सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम होगा। कलश यात्रा के दौरान मुख्य रूप से मंदिर के पुजारी पंडित उमाशंकर चतुर्वेदी सहित पंडित भवानी प्रसाद चतुर्वेदी,संत गांव वाले बाबा ,सरपंच दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला एवं समस्त ग्रामवासी, क्षेत्रवासी, धर्म प्रेमी, भक्तजन उपस्थित रहे।

