टीकमगढ़। नगर के स्थानीय गांधी चौराहे पर शुक्रवार 14 फरवरी 2025 की शाम करीब 06 बजे केंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बताया कि 14 फरवरी काला दिवस के रूप में मनाया जाता है महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति रजनी पूनम जायसवाल का कहना था कि पुलवामा हमले के छह साल पूरे हो गए हैं जो भारत के इतिहास का एक दुखद दिन है। हम उन 40 सीआरपीएफ जवानों को याद करते हैं जिन्होंने 2019 के आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवा दी। इस मौके पर सूर्य प्रकाश मिश्रा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इसरार मोहम्मद, जितेंद्र जैन क्रांतिकारी, नीरज द्विवेदी, आदि सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

