टीकमगढ़। जिले के लिधौरा तहसील के मातृधाम छिपरी में 17 से 26 फरवरी, तक सांस्कृतिक कार्यक्रम महा शिवरात्रि उत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय और एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दो दिवसीय धार्मिक समारोह की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश जारी किये। रावतपुरा सरकार महाराज की पावन जन्म स्थली मातृधाम पर महाशिवरात्रि उत्सव समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर दिशा निर्देश जारी किये। आश्रम सेवकों ने बताया कि मां शारदा पहाड़ी पर 17 फरवरी से 23 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा और 23 से 26 तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर जतारा एसडीएम शैलेन्द्र सिंह, तहसीलदार अजय कुमार झा, थाना प्रभारी निरीक्षक जीएस बाजपेई सहित आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस अवसर सीएमओ श्री संजय बाल्मीकि, थाना प्रभारी, एसडीएम, तहसीलदार सहित अनेकों लोग शामिल रहे।

