टीकमगढ़ । दिनांक 14.02.2025 को मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एल.के.दुबे के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल का सर्व प्रथम पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तदोपरांत कार्यालय प्रबंध संचालक सभागार में श्रमिक समस्याओं के निराकरण एवं मांगों को लेकर बैठक की गई। जिन मांगों को लेकर बैठक की गई उन मांगों में विद्युत कंपनी अंतर्गत कार्यरत परीक्षण सहायक की वेतन विसंगति दूर की जावे ।उक्त विसंगति के संबंध मे प्रबंध संचालक द्वारा अवगत कराया गया कि वेतन विसंगति को दूर करने हेतु टीप सहित पत्र पॉवर मैनेजमेंट कंपनी एवं ऊर्जा विभाग को भेज दिया गया है कार्यवाही चल रही है अतिशीघ्र दूर कर दी जाएगी । संगठन द्वारा ऊर्जा विभाग भेजी गई टीप एवं पत्र को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया तत्संबध में संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वेतन विसंगति से संबंधित जितने भी पत्र दिए गए है संघ को दिए जाए । पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की भांति ही मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को विद्युत कार्य के दौरान विद्युत दुर्घटना होने पर तत्काल 10 हजार चिकित्सा राशि उपलब्ध कराया जावे । उक्त मांग से संबंध मे प्रबंध संचालक महोदय द्वारा पूर्व क्षेत्र एवं पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा जारी पत्र का अध्ययन कर आदेश जारी करने हेतु संगठन को आश्वस्त किया गया। श्रम विभाग के आदेशानुसार पूर्व क्षेत्र एवं पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की भांति ही मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को भी राष्ट्रीय/ उत्सव अवकाश के दिवस कार्य करने पर अतिरिक्त पारिश्रमिक दिया जावे । उक्त मांग के संबंध में प्रबंध संचालक महोदय द्वारा श्रम विभाग एवं पूर्व क्षेत्र , पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के आदेशों का अवलोकन कर संबंधित सक्षम अधिकारियों को आदेश जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। विद्युत कंपनी में कार्यरत कार्यालय सहायक श्रेणी 3 का 6 वेतनमान के समय ग्रेड पे 4100 की जगह 3800 कर दिया गया जबकि समकक्ष पद परीक्षण सहायक श्रेणी 2 को 4100 दिया गया अतः वेतन विसंगति दूर को दूर किया जावे साथ ही वर्ष 2018 के बाद नियुक्त असिस्टेंट रेवेन्यू ऑफिसर एअरओ का वेतन फिक्सेशन 25300 के स्थान पर 19500 पर किया गया । अतः उक्त वेतन विसंगति दूर किया जावे ।उक्त वेतन विसंगति के संबंध में प्रबंध संचालक महोदय द्वारा बताया गया कि ऊर्जा विभाग को पत्र प्रेषित कर दिया गया है अनुमोदन प्राप्त होते ही निराकरण कर दिया जायेगा । मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत परीक्षण सहायक नियमित बैच 2013 की प्रतीक्षा सूची से संविदा पर नियुक्त परीक्षण सहायकों को बिना शर्त नियमित किया जावे। संगठन द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि उक्त विसंगति के संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा को भी अवगत कराया गया है यह भर्ती विसंगति पूर्ण हुई है अतः नियमित करने हेतु ऊर्जा विभाग प्रपोजल भेजा जाए । उक्त मांग के संबंध में प्रबंध संचालक महोदय द्वारा सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को देखा गया तदोपरांत संगठन को आश्वस्त किया कि नियमित की प्रतीक्षा सूची से संविदा में नियुक्त परीक्षण सहायकों को नियमित करने हेतु अतिशीघ्र प्रपोजल ऊर्जा विभाग भेजा जाएगा एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रपोजल और पत्र की कॉपी संघ के अध्यक्ष श्री दुबे जी को भी दिए जाए। संघ से धन्यवाद ज्ञापित किया । विद्युत कंपनी में कार्यरत संविदा , आउटसोर्स कर्मचारियों को समय समय पर सुरक्षा किट उपलब्ध कराया जावे ।उक्त संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मध्य क्षेत्र कंपनी अंतर्गत जर्जर भवनों को जीर्णोद्धार किया जावे एवं नवीन भवन बनाया जाए । उक्त मांग के निराकरण हेतु सिविल शाखा को निर्देशित किया गया एवं होने वाले व्यय के संबंध में प्रपोजल मांगा गया है। कंपनी अंतर्गत जर्जर स्थिति में पड़े 33/11 केव्ही उपकेंद्रों का सुधार किया जावे एवं 33 केव्ही,11 केव्ही एबी स्विच,व्हीसीबी आदि बायपास है अतः शीघ्र संधारण कार्य कराया जावे । उक्त मांग को प्रबंध संचालक महोदय द्वारा अत्यंत गंभीरता से लेते हुए निराकरण करने हेतु सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया । कंपनी अंतर्गत कार्यरत मीटर रीडरों के वेतन से प्रतिमाह 3 से 5 हजार का कटोत्रा किया जा रहा है क्योंकि मीटर रीडर से मीटर रीडिंग के अतिरिक्त 500 उपभोक्ताओं के परिसर में जा कर बकाया राशि की वसूली पीओएस मशीन से राशिद काटने हेतु निर्देशित किया गया है जोकि दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करना संभव नहीं है । उक्त कार्यवाही मुरैना , भिंड वृत्त में सबसे ज्यादा हो रही है
उक्त मांग के संबंध में प्रबंध संचालक महोदय द्वारा संघ को आश्वस्त किया कि अभी ऐसा नया आदेश नही निकाला गया , यदि वेतन कटोत्रा की कार्यवाही की जा रही है तो रोक लगाई जाएगी । उक्त मांगों के साथ साथ सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई सभी जायज मांगों के निराकरण हेतु संघ को आश्वस्त किया गया।
संघ द्वारा प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र एवं उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया l इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एल.के.दुबे , प्रदेश संगठन मंत्री प्रतीक द्विवेदी , प्रदेश संगठन मंत्री अरुण तिवारी , सुशील मिश्रा , भोपाल शाखा अध्यक्ष संजय तिवारी , मुरैना शाखा अध्यक्ष शैलेष गुप्ता , गुना शाखा अध्यक्ष हेमंत प्रताप सिंह , विदिशा शाखा अध्यक्ष मयंक तिवारी , देव चरण, श महेश सेन बैठक में उपस्थित हुए । प्रेस को यह तमाम जानकारी टीकमगढ़ जिला शाखा के अध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश महामंत्री विद्याकांत मिश्रा के हवाले से दी है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

