टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में पुलिस ने जिले में दिनांक 13.02.2025 से 14.02.2025 दो दिन एक व्यापक और प्रभावी कॉम्बिंग गश्त का आयोजन किया । इस गश्त में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियो सहित थाना क्षेत्रों के 348 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। 02 दिन की कार्यवाही में, पुलिस ने 60 गिरफ्तारी वारंटीयो को 09 स्थायी वारंटी और 178 जमानती वारंटीयो सहित 294 समंस तामील किये गये । गश्त के दौरान पुलिस ने 68 हिस्ट्रीशीटर, 118 गुंडा बदमाशों 29 जेल रिहाई को चेक किया गया । इसके अतिरिक्त, पुलिस ने अवैध शराब, मादक पदार्थो के विरुद्ध कार्यवाही करते माइनर एक्ट के हुए 45 प्रकरण कायम किए जाकर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई । कांबिंग गश्त द्वारान 545 वाहनों को चैक कर 127 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट में कार्यवाही करते हुए 45000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया । आगामी समय में भी पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में इस प्रकार की कॉम्बिंग गश्त और जनसंवाद कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी और अपराध पर नियंत्रण पाना है।

