शासकीय शिक्षक संगठन के प्रांताध्यक्ष राकेश दुबे का आष्टा आगमन पर संगठन के संभाग अध्यक्ष कमल बैरागी के नेतत्व में किया स्वागत
प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ पुरानी पेंशन एवं वरिष्ठता बहाली को लेकर संयुक्त संघर्ष की अलख जगाने गायत्री मंदिर परिसर आष्टा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त संघर्ष के प्रथम चरण में “पुरानी पेंशन बहाली महाकुंभ महेश्वर” में पहुंचने की अपील की गई। इस संयुक्त बैठक में ओ पी एस के प्रदेश संयोजक बाबू लाल मालवीय, शासकीय शिक्षक संगठन सीहोर के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाहा एवं ब्लॉक अध्यक्ष कृपाल सिंह ठाकुर, संभागीय प्रवक्ता लखन सिंह ठाकुर, जय सिंह ठाकुर, हरिओम वर्मा, प्रदीप सोनी, मांगीलाल सिसोदिया, लखन जोमर, इल्यास खान, सवाई सिंह परिहार, मदन परमार, हरिओम विश्वकर्मा , मनीष सारसिया, बद्री प्रसाद मालवीय, सुरेश परमार, कमल बैरागी (संभाग अध्यक्ष) सहित सभी संघों के पधाधिकारी उपस्थित थे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

