प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ सुप्रसिद्ध सेठानी घाट स्थित तिलक भवन में स्व सहायता समूह में दीप के पावन पर्व दीपावली पर हाथ से बनी हुई चीजे विक्रय हेतु रखी गई है। एक राष्ट्र एक आत्मा समूह भीलपुरा द्वारा विक्रय हेतु उपलब्ध हैं। प्रेमा विसरिया, पूनम साँगिया , जयबाला निगम ने गोबर से बनी पूजन सामग्री , धूप बत्ती, हवन सामग्री, भस्मी, गोबर के गणेश , दीपक, बन्दनबार उपलब्ध कराये जा रहे हैं साथ ही कंगन स्व सहायता समूह , चहत स्व सहायता समूह की सँगीता चौकसे , मेकला स्व सहायता समूह से कविता राजपूत, जयहिन्द स्वसहायता समूह पूनम साँगिया , देवाँशी स्वसहायता समूह से वर्षा, सँगीता जैसवाल ने अपने भी स्टाल लगाये। उपरोक्त सभी स्व सहायता समूह ने 15 अगस्त पर बिक्री हेतु तिरँगा झन्डे बनाकर राष्ट्रीय भक्ति का परिचय दे चुके है। आज प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना होगा और स्व सहायता समूह के निर्माण किए हुए प्रोडक्ट ही हमें खरीदना चाहिए।

