प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/(माखननगर) पुलिस महा निरीक्षक दीपिका सूरी, पुलिस अधीक्षक डॉ गुर करन सिंह एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह एवम एसडीओ (पी) सोहागपुर के मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सफलता प्राप्त करते हुये मुखबिर की सूचना पर माखन नगर कस्बा के टिल्लू कबाड़ी की दुकान के पास रहने वाले महेश कुचबंदिया पिता शंकरिया उम्र 39 साल निवासी आवास कॉलोनी माखन नगर के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गाँजा लाते हुये 03 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गाँजा बरामद किया गया एवं एनडीपीएस के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी के महेश कुचबंदिया पिता शंकरिया उम्र 39 साल निवासी आवास कॉलोनी माखन नगर के विरुद्ध थाना माखन नगर मे अपराध क्रमांक 590/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना की जा रही है एवं आरोपी से गाँजा के विक्रय संबंधी पूछताछ की जा रही है। उक्त कार्यवाही में अहम भूमिका निरीक्षक प्रवीण कुमार कुमरे थाना प्रभारी माखन नगर, उप निरीक्षक खुमान सिंह पटेल, का प्र आर प्रीतम बावरिया, आर कपिल जाट, आर आयुष चौबे की रही।

