टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एसडीओपी टीकमगढ़,जतारा के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में ऑपरेशन मुश्कान अंतर्गत समस्त थाना,चौकी द्वारा गुम बालक,बालिकाओं,महिलाओं की दस्तयाबी की सक्रिय कार्यवाही की जा रही है जिसमें पुलिस द्वारा गुम बालिकाओं,महिलाओं का साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र से पता कर राज्य से एवं राज्य के बाहर से विभिन्न शहरों से दस्तयाब कर परिवार के सुपुर्द किया जा रहा है। थाना प्रभारी देहात उप निरीक्षक अमित साहू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा पिछले 02 साल से गुम नाबालिग बालिका को साइबर सेल की सहायता से मानेसर जिला गुरुग्राम हरियाणा से दस्तयाब किया गया एवं परिजनों के सुपुर्द किया गया । पुलिस की उपरोक्त कार्यवाही पर नाबालिग के परिजनों द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात उप निरी. अमित साहू, उप निरीक्षक मयंक नगाइच सायबर सेल,प्र. आर. शकील खान, प्र. आर. सतीश शर्मा, प्र.आर. रहमान ख़ान साइबर सेल,आर. मनोज नायक एवं महिला आर. शिवानी दांगी की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ऑपरेशन मुश्कान में लगातार गुम बालिकाओं,महिलाओं की दस्तयाबी की कार्यवाही जारी रहेगी।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

