टीकमगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा श्रीमती प्रवीणा व्यास, प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में 08 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियांवयन हेतु संजय कुमार गुप्ता, विशेष न्यायाधीश, की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष मे बीमा कंपनी एवं आवेदक के अधिवक्ता गण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विशेष न्यायाधीश,प्रभारी एम.ए.सी.टी. टीकमगढ़ बीमा कंपनी एवं आवेदकगण के अधिवक्ता से एम.ए.सी.टी. के अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी ली एवं उक्त संबंध में कार्यवाही हेतु एवं इजराय प्रकरणों में निराकरण के संबंध में चर्चा की गई, उपस्थित बीमा कंपनी के अधिवक्ता एवं आवेदक के अधिवक्तागण ने एम.ए.सी.टी. एवं इजराय प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण करने हेतु आवष्यक सहयोग करने हेतु आष्वासन दिया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी, नेशनल लोक अदालत वरूण पुनासे,, जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, बीमा कंपनी एवं आवेदक के अधिवक्ता हरीशचंद्र जैन,सरमन पुरोहित, ओ.पी. रैकवार, राजेश मिश्रा, रमेश मिश्रा,दानवेन्द्र सिंह, रत्नेश नायक,रविन्द्र विरथरे उपस्थित रहे।

