टीकमगढ़ । ग्राम पंचायत जसवंत नगर जनपद टीकमगढ़ के पगारा धाम पर बीते रोज सामूहिक कन्याओं का शादी समारोह आयोजित हुआ। पगारा धाम पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन किया गया श्री अलबेला सरकार ओरछा के मुखारविंद से धर्म प्रेमियों ने भागवत कथा सुनी। 21 तारीख को बगैर सरकारी खर्चे पर महारानी कुंवर गणेश जू ट्रस्ट एवं क्षेत्र वासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किए गए। ट्रस्ट के सचिव साहब सिंह यादव ओरछा का योगदान सराहनीय रहा हिंदू रीति रिवाज से शादियों का विधिवत कार्यक्रम टींका,भंवर ,कुंवर कलेवा विदाई की गई इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेद्र सिंह बुंदेला की ओर से सभी कन्याओं की गांठ बांधने की रस्म की गई गई इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा भी उपस्थित रहे कार्यक्रम समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया लगभग 6000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया जसवंत नगर की युवा टीम का सभी कार्यक्रमों में योगदान सराहनीय रहा उपहार स्वरूप मोटरसाइकिल,कूलर, पलंग ,सोफा ,टीवी , मिक्सी ,अलवांरी, ड्रेसिंग टेबल, प्रेस ,घड़ी आदि भेंट की गई कुंवर कलेवा एवं कन्याओं की विदाई ट्रस्ट सचिव साहब सिंह यादव सरपंच महेंद्र सिंह बुंदेला द्वारा की गई इस अवसर पर पंडित भवानी प्रसाद चतुर्वेदी, सहित आसपास क्षेत्र के जनप्रति निधि, धर्म प्रेमी, समाज सेवी लोग सम्मिलित रहे ग्राम पंचायत जसवंत नगर के सरपंच दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला द्वारा सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। प्रेस को यह तमाम जानकारी दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

