टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के नेतृत्व तथा कुशल मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टीकमगढ़ जिला प्रदेश की रैकिंग में ए ग्रेड में शामिल हुआ है। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने सभी संबंधित अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुये इसी प्रकार लगन तथा मेहनत से कार्य करने के लिये कहा।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा प्रत्येक माह सीएम हेल्पलाईन के गुणत्तापूर्ण निराकरणों के आधार पर ग्रेडिंग जारी की जाती है। सीएम हेल्पलाईन की परफॉर्मेंस के आधार पर ए. बी.तथा सी. ग्रेड निर्धारित किया जाता है। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय की निरंतर मॉनिटरिंग के आधार पर अधिकारियों द्वारा अधिक से अधिक सीएम हेल्पलाईन का निराकरण किया गया, जिस पर टीकमगढ़ जिला 80 प्रतिशत अंक प्राप्त पर ए ग्रेड में शामिल हुआ।

