टीकमगढ़ । सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला के मार्गदर्शन में शनिवार को ज़िला चिकित्सालय में कोटपा कानून को अमल में लाने हेतू गुटखा एवं नशीले पदार्थों को अस्पताल में खाने और लाने वाले 15 लोगो पर चालानी कार्यवाही की गई। सहायक प्रबन्धक डॉ अंकुर साहू ने बताया कि जो लोग सेवन करते या गुटका एवं नशीले पदार्थ लाए हुए पाए गए उन लोगो की राशिद काटी गई तथा इसके सेवन से होने वाले दुष्परिणामों को लेकर आम जनता को जागरूक किया गया। इस दौरान अस्पताल पुलिस चौकी के हेड कॉन्स्टेबल ने भी लोगो को समझाने और सख्ती में सहयोग किया। अस्पताल में गुटका तम्बाकू बीड़ी एवं अन्य नशीली पदार्थों का सेवन करने वालो रशीद काटकर 750 रुपए की राशि जमा की गई। इस दौरान स्टीवर्ड अंशुल मिश्रा ,गार्ड , जिला अस्पताल पुलिस चौकी से दाऊ पुष्पेंद्र सिंह आदि संबधित उपस्थित रहे।

