टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा अवैध जुआ, सट्टा पर कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर टीकमगढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रो से सक्रिय सटोरियों पर छापामार कार्यवाही कर सट्टा खिलाते पकड़ा गया जहां आरोपियों मे जान मुहम्मद निवासी टीकमगढ़, ओम प्रकाश कुशवाह निवासी टीकमगढ़,इकवाल खान निवासी टीकमगढ़, राजू खान निवासी टीकमगढ़ आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया है नगर निरीक्षक पंकज शर्मा सहित पुलिस प्रशासन ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रेस को बताया कि आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 122/25,123/25,124/25,125/25,128/25 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम अन्तर्गत आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्ची,पेन,मोबाइल जप्त कर प्रकरण पंजीबध कर विवेचना में लिया गया । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पंकज शर्मा ,प्रधान आरक्षक रतिराम अहीरवार,प्रधान आरक्षक धर्मदास अहीरवार,प्रधान आरक्षक सुखदीन ,प्रधान आरक्षक भरत लड़िया,प्रधान आरक्षक अनुराग चंदेल,आरक्षक गजेन्द्र,ऋषि बाबू सहित थाना कोतवाली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है पुलिस द्वारा सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी

