टीकमगढ़। 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व अंचल भर में मनाया जाएगा जहां शिवालयों पर भक्तों की भीड़ उमड़ेगी और शिवालयों को तरह-तरह से सजाया सजाया गया है। भगवान भोलेनाथ की नगरी कुंडेश्वर में भगवान भोलेनाथ को भव्य तरीके से सजाया गया है जहां भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए हजारों की संख्या में भक्तजन महाशिवरात्रि के पर्व पर सम्मिलित होंगे और भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन कर धर्म -लाभ अर्जित करेंगे। उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी 2025 को कुंडेश्वर मंदिर में विशेष तैयारी के साथ दूल्हा बने भगवान भोलेनाथ को हल्दी चढ़ाई गई। बाबा महादेव को हल्दी चढ़ाने के लिए श्रद्धालु पहुंचे जहां हल्दी चंदन से महादेव का श्रृंगार किया गया जहां आज 26 फरवरी 2025 बुधवार को धूमधाम से नगर में भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी जिसको लेकर मंदिर प्रांगण सहित कुंडेश्वर नगरी को फूलों और लाइटों से सजाया गया है जहां सबसे प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र शिवधाम कुंडेश्वर मे महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह कार्यक्रम दूर-दूर से एवं अंचल भर से श्रद्धालु सम्मिलित होंगे और भगवान भोलेनाथ के दर्शन पूजन कर भगवान के विवाह में सम्मिलित होकर पुण्य- लाभ अर्जित करेंगे। पर्व को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा खासी तैयारियां जोरों पर की गई है और श्रद्धालुओं के लिए तमाम समुचित व्यवस्थाएं भी मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा की गई है।