टीकमगढ़। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज प्रषासन गांव की ओर योजनांतर्गत ग्राम पंचायत षिवराजपुरा, गोर तथा मोहनगढ़ में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को सुना तथा शीघ्र निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिये। साथ ही उन्होंने जनसुनवाई में उपस्थित ग्रामीणजनों को आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में भी चचा की। इसके साथ ही कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने ग्राम पंचायत गोर में आंगनवाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र में व्यवस्थाओं सहित स्पाॅसंरशिप योजना सहित अन्य सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा आवष्यक निर्देष दिये। साथ ही उन्होंने पंचायत भवन में पीएम आवास की सूची चस्पा होने की जानकारी ली तथा अपात्र व्यक्तियों के सभी आवष्यक दस्तावेज पूर्ण कराने के निर्देष दिये। तत्पष्चात उन्होंने मोहगनढ़ किले का निरीक्षण कर साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं हेतु आवष्यक निर्देष दिये। इस अवसर पर तहसीलदार मोहनगढ़ श्री जीएस ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास डाॅ. ऋजुता चैहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

